Pages

Sunday, August 16, 2009

'प्रतिभा'

'प्रतिभा'

वह शांत थी अनजान थी
और उससे भी अधिक गुमनाम थी
घनघोर अँधेरे में रोशनी का एक कतरा गया
उसे जगाया गया, सहलाया गया
पर संकोच की परतों में वह, ढंकी रही, छिपी रही
पहचान तो गयी खुद को, पर सबकी नजरों से बची रही
ठहर ठहर के उसे ललकारा और उभारा गया
आ दिखा जौहर अपना, कहकर उसे पुकारा गया
मान अटल इस पुकार को, कठिन साधना से निखरी
ओजस्वी उसका आत्मबल, किरणें जिसकी बिखरी
आखिर जम कर चमकी गगन में, नजरो में उसकी कौंध चुभी
वो तो नहाई रोशनी में, औरों को उसकी चकाचौंध चुभी
लेकर आड़ खुबसूरत परन्तु खोखली बातों की, दुहाई दी, फुसलाया और डराया भी
बनी रही जब हठी तनिक वह, ज़रा उसे बहलाया भी
चकित हुई दोहरे बर्ताव से, हताश हुई, दुःख की हुँकार उठी
चख लिया था स्वाद उसने स्वतंत्रता का, कुचले जाने पर फुंफकार उठी
अंत किया इस द्वंद का, की सिंहनी सी गर्जना
जन्म लिया विद्रोह ने, तोड़ दी ये वर्जना
बीत गयी रात अन्धकार की, ये सुनहरी प्रभा है
ना छिप सकेगी, न दबेगी, ये अदम्य प्रतिभा है...!



... और ये चोरनी मैंने 9 अगस्त को बनाई थी... कैसी है ?
Thanks a lot in advance ! The all appreciation I m getting here, I m just loving it...
keep smiling you all awesome ppl !
:)

32 comments:

अनिल कान्त : said...

आपकी कविता मुझे बहुत पसंद आई...यही जोश बनाये रखें

दिगम्बर नासवा said...

बहुत sundar कविता है आपकी............. josh से bhari........... ऐसे ही likhti raho

वाणी गीत said...

सच! चुरा लिया हमारा दिल भी...बहुत सुन्दर कविता...बहुत बढ़िया ..!!

रश्मि प्रभा... said...

tum bas ek karishma ho....

अनूप शुक्ल said...

बहुत खूब! बहुत सुन्दर स्केच बनाया है। कविता भी अच्छी है। खूब लिखती रहो। रश्मिप्रभाजी सही कहती हैं-तुम बस एक करिश्मा हो!

सतीश सक्सेना said...

बहुत अच्छा कार्य कर रही हो आशा करता हूँ कि तुम्हारे आने से, यहाँ (ब्लाग जगत ) कुछ नया मिलेगा !
शुभकामनायें बच्चे !

Abhi said...

ओ चोरनी,
अपनी तस्वीर तो बहुत सुंदर बनाई है, साथ ही एक बात और कहनी है........म्म्म्म्म लिखा भी अच्छा है :)

योगेन्द्र मौदगिल said...

सुंदर रचना.... वाह.. चोरनी भी अच्छी है..

Ishwar said...

kya baat hai,
bahut achchhi kavitahai or chitr bhi bahut achchhe hai
khas karke ruthi hui khopadi wala
aasha hai aap apne saare sapne jarur pure karengi
mai bahut prabhavit hua aapki life,aapki pratibha or aapki lekhni se
best og luck

प्रवीण शुक्ल (प्रार्थी) said...

BHUT HI ACHHI KAVITA LIKHI HAI AAP NE
YUN HI LIKHTI RAHE
SAADAR
PRAVEEN PATHIK

Aaar said...

Hii Rashmi, You are really a nice Poetess & a Great Personality. I personally like reading Ur poems & writings.
keep writing like this & be better day by day

With lots of wishes

Rishish

vikram7 said...

आखिर जम कर चमकी गगन में, नजरो में उसकी कौंध चुभी
वो तो नहाई रोशनी में, औरों को उसकी चकाचौंध चुभी
लेकर आड़ खुबसूरत परन्तु खोखली बातों की, दुहाई दी, फुसलाया और डराया भी
वाह.....
प्रिय रश्मि बिटिया
आप की कविता के अलावा आपका पूरा ब्लाग देखा,इतनी प्रतिभावान हो,यह जानकर आश्चर्य के साथ अति सुखानभूति भी हुई,जिस देश मे
ऎसी प्रतिभायें हो,उसका भविश्य तो स्वर्णिम होगा ही.मेरी बहुत बहुत
शुभकामनायें

अशोक कुमार पाण्डेय said...

वाह भाई
आपके बारे में जानकर बहुत खुशी हुई
अच्छी कविता
खूब पढिये और सफल होईये
शुभकामनायें

nanditta said...

रश्मि
बहुत खूब बधाई

समय said...

रश्मि,
मतलब नन्हीं लेखिका जी,
पहले बताइए, यह कविता किसकी लिखी हुई है?

नाराज़ होने की बात नहीं है, अगर किसी और की है तो उसका नाम देना चाहिए।

प्रतिभा रूचि के क्षेत्रों में किए गए प्रयासों, साधना से ही पैदा होती है।
और अगर तुम्हारी है तो इससे बढ़िया तारीफ़ क्या हो सकती है।
कि यह किसी परिपक्व लेखक की सी लगती है।

नन्हीं लेखिका - Rashmi Swaroop said...

@समय : नहीं सर, नाराज होने की तो बात ही नहीं हैं, छोटी छोटी बातों को दिल से लगाने का काम तो कमज़ोर स्वाभिमान वाले लोग करते है. (और आप लोगों से नाराज़ होने की बिसात है क्या मेरी !... अविनाश वाचस्पति जी कहिन "लेखक पारिश्रमिक में कमी बर्दाश्त कर सकता है पर पाठको में नहीं..." )
बल्कि आपका ये संशय साफ़ ज़ाहिर करता है कि मेरी कविता आप जैसे बड़े बड़े लेखको के बड़े बड़े लेखों के बीच पहचान कायम करने में सफल हो गयी है, धन्यवाद.
लेकिन सर, ये कविता मैंने ही लिखी है और ये स्केच भी मैंने ही बनाया है... मेरे पापा के शब्दों में ... 'इतना बड़ा लांछन मत लगाइए !' (जब मैंने आपकी टिप्पणी उन्हें दिखाई तो उन्होंने कहा, हाहा !) और मेरी मम्मी के लफ्जों में 'ये तो बचपन से ही परिपक्व है!' :))
आपकी टिप्पणियां सदा मेरा उत्साहवर्धन करती हैं.
सभी इसी तरह मुझ पर आशीष और विश्वास बनाये रखे, मै हर बार आपकी उम्मीदों से अधिक कर दिखाउंगी और सदा आपको अचंभित करती रहूंगी.
सादर.
रश्मि.

समय said...

अब लगा।
‘चख लिया था स्वाद उसने स्वतंत्रता का, कुचले जाने पर फुंफकार उठी’
..कि ये पांक्तियां तुम्हारी ही लिखी हुई है।

समय इस कविता पर तुमसे बात करना चाहता था।
सोचा कुछ कहने से पहले सुनिश्चित हो लूं।

कहूंगा फिर कभी।

neera said...

A Great Start of a beautiful journey!
Bahoot Aage Jaaogi....
Keep it up Rashmi!

Hari Shanker Rarhi said...

नन्हीं लेखिका,
तुम्हारा स्केच और उसकी अभिव्यक्ति पूर्णतया स्वाभाविक है.

लता 'हया' said...

thanx dear but remember me as a poetess not as an artist only. tumhari pratibha acchi lagi aur CHORNI bhi. God bless u.

Anonymous said...

hi
keep it up
and go ahead.......
a bright future waiting for u

take care your self
&
be happy forever
:-)

ANAAM. JASWINDER (001-514-447-1562) said...

nanhi nahi bahut badi lekhika hain aap
har rachna bahut sundar hai . tasveet bahut pasand ayee ,
Anaam

Aman Tripathi said...

आपके बारे में जानकार थोडा आश्चर्य भी हुआ -- काफी उम्दा लिखती हैं आप. मीराबाई भी लगभग आप ही की उम्र में भक्ति और काव्य को समर्पित हुईं. भक्ति में समर्पित थीं तो उनमें दर्शन की गहराई स्वाभाविक झलकती है. आपमें अलबेलापन भी है जो अपनेआप समय के साथ साथ निखरता रहेगा. काव्य, दर्शन और अलबेलेपन में सही तारतम्य बनायें रखें तो आप भी एक दिन साकेत, कामायनी जैसी रचनाएँ कर सकेंगी. आपके उज्जवल भविष्य के लिए हमारी शुभकामनाएं.

भूतनाथ said...

बीत गयी रात अन्धकार की, ये सुनहरी प्रभा है
ना छिप सकेगी, न दबेगी, ये अदम्य प्रतिभा है...!sach nanhi....ye panktiyaan tumhin par to laagoo hain.....sacchhi...mucchhi......!!!

naveentyagi said...

abhi shuruaat hai bahut door jaana hai.

क्रिएटिव मंच said...

मुझे बहुत पसंद आई आपकी कविता
सुंदर रचना...... सुंदर चोरनी
बधाई
***********************
Happy Birth Day RASHMI
***********************


C.M. is waiting for the - 'चैम्पियन'
प्रत्येक बुधवार
सुबह 9.00 बजे C.M. Quiz
********************************
क्रियेटिव मंच

अनिल कान्त : said...

Janm Din Mubarak Ho

mukesh said...

apki har kavita or painting bahut hi badhia hai , jiski jitni bhi tarif ki jaye kam hai.

sach kahu to tarif karne ke liye sabd hi nhi hai , likhna hota hai so likh raha hu but ye sab likh kar kahi na kahi esa mehsus hota hai ki mano kahi ye sab likhte hue kisi baat ki avehlna to nhi ho rahi ya kisi or ki tarif karna to nhi buhl gaye.

mukesh said...

bura na man na gar apko mujhe kuch likhna ho to pls aap mujhe mail kar diya kare , qki mere pas online hone ka waqt bahut kam hota hai or jab hota hai to apni mail or msg ke jawab dene me hi waqt nikal jata hai.

aap jesi pyari or sunder viktitv wali ladki ka likha hu har sabd main padhna chhta hu.

meri id hai gargbrother2006@gmail.com
mera contect no hai 09810613720

inko esi jagha note kar le jaha aapko duhndne me cast na ho.
kabhi delhi aan ho ya koi kaam ho to be hichak mujhe call kar shkti hai, 24 hr. mera cell on rehta hai.

or aap humara nimantran savikar karte hue apni family ke sath kabhi delhi aaye or humara atithya savikar kare.

koi buhl ho gi ho to kirpiya chma kare.

sourabh said...
This comment has been removed by a blog administrator.
sourabh said...
This comment has been removed by a blog administrator.
Maria Mcclain said...

You have a very good blog that the main thing a lot of interesting and beautiful! hope u go for this website to increase visitor.

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...